18 अप्रैल 2015 - 12:26
सऊदी अरब ने एक बार फिर यमन के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

राजधानी सनआ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने भीषण बमबारी की जिसमें अनेक आम नागरिक हताहत और घायल हो गए। इन विमानों ने सनआ में वायु सेना के एक केडिट कॉलेज और एक विज्ञान केंद्र को भी निशाना बनाया है।

अबनाः सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर यमन के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राजधानी सनआ पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने भीषण बमबारी की जिसमें अनेक आम नागरिक हताहत और घायल हो गए। इन विमानों ने सनआ में वायु सेना के एक केडिट कॉलेज और एक विज्ञान केंद्र को भी निशाना बनाया है। गुरुवार की रात को अरहब नगर में स्वयं सेवी सेना के ठिकानों पर भी सऊदी अरब और उसके घटकों के युद्धक विमानों ने हमले किए किए। सअदा प्रांत के मजज़ नगर और सनआ के पश्चिम में स्थित फ़ज अतान क्षेत्र पर भी भीषण बमबारी की सूचनाएं हैं। बाबुल मंदब के निकट अंसारुल्लाह जनांदोलन और स्वयं सेवी सेना पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में बीस लोग मारे गए। इस हमले में अंसारुल्लाह के एक कमांडर माजिद अलजुनैद के भी हताहत होने की सूचना है।
यमन के एक अधिकारी ने बताया है कि इस देश पर सऊदी अरब के हमलों में मरने वालों की संख्या 2600 से अधिक हो चुकी है जबकि चार हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। उनके अनुसार सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में हताहत होने वालों में 400 बच्चे और 255 महिलाएं हैं। सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों में अब तक 345 आवासीय बिल्डिंगें, 2300 से अधिक घर, बच्चों के कई स्कूल और अनेक अस्पताल तबाह हो चुके हैं।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अतिक्रमण के कारण यमन में खाद्य सामग्री की अत्यधिक कमी हो गई है जिसके चलते इस देश में मानवीय त्रासदी सामने आ सकती है। संयुक्त राष्ट्र संघ में खाद्य एवं कृषि संस्था ने बताया है कि यमन में एक करोड़ दस लाख लोगों भुखमरी के निशाने पर हैं।